कई मामलों में फरार आरोपी गुरसाई पुलिस के हत्थे चढ़ा

सबका जम्मू कश्मीर(राजेश कुमार)
पुंछ, 08 फरवरी: जिला पुलिस पुंछ को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस स्टेशन गुरसाई की टीम ने कई आपराधिक मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
पुलिस के अनुसार मोहम्मद इम्तियाज पुत्र मोहम्मद खान निवासी नरकोट, गल्हुट्टा, मेंढर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस स्टेशन गुरसाई में दर्ज एफआईआर नंबर 53/2018 के तहत धारा 336, 147, 325 और 323 आरपीसी में वांछित था। इसके अलावा वह एफआईआर नंबर 94/2021 में धारा 313, 323, 451, 325 और 201 आईपीसी के मामले में भी फरार चल रहा था।
एनडीएस द्वारा गोपाल दास की हिंदी कविता पुस्तक “यह भारत देश हमारा है” का विमोचन
पुलिस ने लगातार प्रयास और पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी काफी समय से गिरफ्तारी से बच रहा था।
जीडीसी महानपुर में वित्तीय साक्षरता पर व्याख्यान आयोजित, छात्रों को निवेश और बचत की दी जानकारी
गिरफ्तार आरोपी को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।









