कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआस्पोर्ट्सहीरानगर/कठुआ

डीसी कठुआ इलेवन की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में मीडिया इलेवन को 4 विकेट से हराया

सबका जम्मू कश्मीर (राज कुमार)

कठुआ, 13 दिसंबर: जिला प्रशासन और मीडिया जगत के बीच खेले गए  मैत्री क्रिकेट मुकाबले में डीसी कठुआ इलेवन ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मीडिया इलेवन को चार विकेट से पराजित कर दिया। यह मुकाबला खेल भावना, उत्साह और आपसी सौहार्द का जीवंत उदाहरण बना।

sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)

पहले बल्लेबाजी करते हुए मीडिया इलेवन की टीम 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से राजकुमार और रमन ने 21-21 रनों की उपयोगी पारियां खेलीं। डीसी कठुआ इलेवन की ओर से उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में मात्र 12 रन देकर तीन विकेट झटके। अमन ने भी किफायती गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 14 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डीसी कठुआ इलेवन की पारी को जिला सूचना अधिकारी राजिंदर डिग्रा की विस्फोटक बल्लेबाजी ने मजबूती दी। उन्होंने मात्र 19 गेंदों में 48 रन बनाते हुए छह छक्के और चार चौके जड़े। अमित सिंह ने 19 रनों का अहम योगदान दिया। मीडिया इलेवन की ओर से राजकुमार और प्रभु ने दो-दो विकेट लेकर संघर्ष किया, लेकिन डीसी कठुआ इलेवन ने चार विकेट शेष रहते जीत दर्ज कर ली।

अपने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन और नेतृत्व के लिए उपायुक्त राजेश शर्मा को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।

मैच सौहार्दपूर्ण वातावरण में खेला गया, जिसने जिला प्रशासन और मीडिया के बीच बेहतर समन्वय और आपसी विश्वास को और मजबूत किया।

इस अवसर पर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने कहा कि इस तरह के मैत्रीपूर्ण मुकाबले खेल संस्कृति को बढ़ावा देने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशा मुक्त अभियान के तहत युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Related Articles

Back to top button