
सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू: डिवाइन इवेंट्स (जम्मू एवं कश्मीर) द्वारा नामी डोगरी संस्था के सहयोग से अभिनव थिएटर, जम्मू में भव्य संगीत प्रतियोगिता “ए म्यूजिकल एक्सपीरियंस विद अमृतपाल सिंह” का सफल आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य जम्मू-कश्मीर सहित देशभर के युवाओं को अपनी संगीत प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच उपलब्ध कराना था। कार्यक्रम की संकल्पना और रूपरेखा डिवाइन इवेंट्स (जे&के) के निदेशक अमृतपाल सिंह द्वारा तैयार की गई।
sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)
प्रतियोगिता को दो श्रेणियों—गायन एवं वाद्य यंत्र—में विभाजित किया गया था, जिसमें जम्मू-कश्मीर सहित देश के पाँच राज्यों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
डीसी कठुआ इलेवन की शानदार जीत, रोमांचक मुकाबले में मीडिया इलेवन को 4 विकेट से हराया
कार्यक्रम में विधायक बहु विक्रम रंधावा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. हिमजा मेंगी और प्रधानाचार्य राजेश शर्मा (गेस्ट ऑफ ऑनर) शामिल रहे। विशेष अतिथियों में प्रो. अनुपमा शर्मा (पैट्रन, नामी डोगरी संस्था), एडवोकेट डोगरा हरीश क़ैला (अध्यक्ष, नामी डोगरी संस्था), डॉ. रुद्र कौल, धरमेश नागोत्रा, सुनील शर्मा, अरुण सलान, यशपाल यश (महासचिव, नामी डोगरी संस्था), दीपक कुमार और अयूब खोखर उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय कला उत्सव में चमका जिला कठुआ, पुणे में करेंगे प्रतिनिधित्व
प्रतियोगिता में दिवांश सूदन को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया। उन्हें डिवाइन इवेंट्स की ओर से एक कवर सॉन्ग के लिए कॉन्ट्रैक्ट प्रदान किया गया। मुख्य अतिथि विक्रम रंधावा ने अमृतपाल सिंह द्वारा आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम की सराहना करते हुए युवाओं के लिए ऐसे मंचों की आवश्यकता पर बल दिया।
कठुआ कोर्ट परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन, 2.61 करोड़ रुपये की वसूली
विद्यालय स्तर पर जोधामल स्कूल ने 10 से अधिक ट्रॉफियाँ जीतकर ओवरऑल विजेता का खिताब अपने नाम किया। आर्मी पब्लिक स्कूल 5 ट्रॉफियों के साथ दूसरे स्थान पर और हेरिटेज पब्लिक स्कूल 3 ट्रॉफियों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।
आखिर हाई कोर्ट के फैसले लोगों को क्यों नहीं कर पा रहे संतुष्ट?
राज्यवार परिणामों में जम्मू-कश्मीर ने 20 से अधिक ट्रॉफियाँ जीतकर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि केरल द्वितीय और महाराष्ट्र तृतीय स्थान पर रहा।

कार्यक्रम के समापन पर अमृतपाल सिंह ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों, विद्यार्थियों और आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को बधाई दी।









