कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनहीरानगर/कठुआ

धन्वंतरि जयंती पर जिला आयुष कार्यालय कठुआ में हुआ भव्य आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ। धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर जिला आयुष कार्यालय कठुआ में आज भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह की शुरुआत भगवान धन्वंतरि की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन से हुई, जिसका नेतृत्व जिला आयुष अधिकारी डॉ. राकेश कुमार ने किया।

इस धार्मिक आयोजन में मेडिकल ऑफिसर डॉ. देशराज, डॉ. बोध पॉल, डॉ. राजेश कुमार, डॉ. दीपक शर्मा, डॉ. नित्तन शर्मा, डॉ. यश पॉल सहित विभाग के अन्य कर्मचारीगण भी शामिल हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य आयुर्वेद के आराध्य देव भगवान धन्वंतरि की आराधना कर जनस्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और आरोग्य की कामना करना था।

अंत में प्रसाद वितरण के साथ समारोह का समापन हुआ, जहां सभी ने मिलकर जनकल्याण की कामना की।

Related Articles

Back to top button