कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटामढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में स्वास्थ्य एवं पोषण पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित

सबका जम्मू कश्मीर।

हीरानगर, 17 सितम्बर: सेवा पर्व के तहत जीएलडीएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज हीरानगर में एनएसएस इकाई “चेष्टा” की ओर से स्वास्थ्य एवं पोषण पर एक जागरूकता व्याख्यान का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का नेतृत्व एनएसएस संयोजक प्रो. शापिया शमीम और प्रो. राकेश शर्मा ने किया, जिसमें डॉ. रजनी और प्रो. गंगा का सक्रिय सहयोग रहा।

sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2

इस अवसर पर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. प्रज्ञा खन्ना का विशेष मार्गदर्शन रहा।

मुख्य वक्ता के रूप में सब-डिस्ट्रिक्ट अस्पताल हीरानगर से डॉ. गुरु शर्मा ने छात्रों और स्टाफ को संबोधित करते हुए संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली तथा निवारक स्वास्थ्य उपायों की अहमियत पर प्रकाश डाला।

उन्होंने विभिन्न पोषक तत्वों की भूमिका समझाते हुए अच्छे स्वास्थ्य के लिए संतुलित भोजन अपनाने पर बल दिया।

Related Articles

Back to top button