कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

जीएलडीएम जीडीसी हीरानगर में नशा मुक्ति पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर।

हीरानगर। सेवा पर्व अभियान के तहत जीएलडीएम गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज हीरानगर की एनएसएस इकाई “चेष्टा” ने जिला पुलिस कठुआ के सहयोग से नशा मुक्ति विषय पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया।

इस दौरान लगभग 200 छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुति देखी और कलाकारों के संदेश को सराहा।

छात्रों ने बड़े उत्साह से भाग लिया जबकि शिक्षकों ने भी कार्यक्रम की प्रशंसा की।

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने कहा कि नशा समाज के लिए एक “कलंक” है और ऐसे आयोजन लगातार होते रहने चाहिए। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी प्रो. शापिया शमीम ने जिला पुलिस कठुआ और कलाकारों का धन्यवाद किया।

एनएसएस सलाहकार प्रो. राकेश शर्मा ने कहा कि नशे की लत समाज के लिए गंभीर खतरा बनती जा रही है और युवाओं को इससे बचाना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button