कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनमढीनराज्यहीरानगर/कठुआ

डिस्प्ले योर टैलेंट में चमका जी.एल.डी.एम. डिग्री कॉलेज हीरानगर, कई प्रतिस्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल

हीरानगर

सरकारी जी.एल.डी.एम. डिग्री कॉलेज हीरानगर ने विश्वविद्यालय कैंपस कठुआ में आयोजित डिस्प्ले योर टैलेंट (रावी ज़ोन) कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करते हुए अनेक प्रतियोगिताओं में पुरस्कार जीतकर कॉलेज का परचम लहराया। कॉलेज के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, साहित्यिक और कलात्मक श्रेणियों में बेहतरीन प्रतिभा, उत्साह और रचनात्मकता का परिचय दिया।

sabka jammu kashmir NOV 15 2025.qxd_1

कॉलेज के प्रतिभागियों ने दर्शकों का मन मोह लेने वाली प्रस्तुतियों से न सिर्फ प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई, बल्कि मार्गदर्शक शिक्षकों के सहयोग और विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत का बेहतरीन परिणाम भी सामने आया।

प्राप्त पुरस्कार: प्रथम पुरस्कार: स्किट, भारतीय समूह गीत, भारतीय शास्त्रीय वोकल सोलो, लाइट वोकल सोलो, द्वितीय पुरस्कार: फोटोग्राफी, पोस्टर मेकिंग, क्ले मॉडलिंग, क्विज सांत्वना पुरस्कार: वेस्टर्न सोलो

कॉलेज की प्राचार्या डॉ. प्रज्ञा खन्ना ने सभी विजेताओं और प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि कॉलेज की उत्कृष्ट सह-शैक्षणिक परंपरा को मजबूत करती है। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को भविष्य में और बड़े लक्ष्य हासिल करने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Back to top button