अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना : नवरात्रि का पावन पर्व अब जल्द ही शुरू होने वाला है और इसकी तैयारियां शुरू हो गई। ऐसे में फैबइंडिया आपके लिए लेकर आ रहा ‘स्वर्णिम‘ कलेक्शन जो आपके उत्सवों को और खास बनाएगा। कलेक्शन में पुरुषों के लिए कुर्ते तो महिलाओं की साड़ियां, स्कर्ट्स और चोली तथा खास ज्यूलरी होगी। आकर्षक रंगों, महीने कारीगरी और सीज़न के अनुरूप उत्साहधर्मिता को और बढ़ाने वाला फैबइंडिया का यह कलेक्शन परंपरा और आधुनिक स्टाइल का बेजोड़ मेल है, जो भारतीय शिल्प की सांस्कृतिक विरासत का जश्न मनाता है। फैबइंडिया के आकर्षक कलेक्शन में महिलाओं के लिए साड़ियों के अलावा एथनिक वियर की शानदार रेंज है जिसमें स्कर्ट, धोती, चोली वगैरह शामिल हैं जो नवरात्रि के रंगों को अपने आप में समेटे है। फैबइंडिया ने पुरुषों के लिए कुर्तों की ऐसी खास रेंज को पेश किया है। इसमें पारपंरिक कारीगरी का मेल आधुनिक स्टाइल से कराया गया है। बच्चों के लिए फैबइंडिया के एथनिक वियर कलेक्शन में कम्फर्ट और स्टाइल का मेल समाया है। लड़कों के लिए कुर्ते और धोती हैं तो लड़कियों के लिए आकर्षक डिजाइन वाले लंहगे और अनारकली सेट हैं। इनके अलावा होम डेकॉर, पर्सनल केयर और ज्यूलरी कलेक्शन भी नवरात्रि के लिए उपयुक्त सौगात है।