पटनाबिहार

बिहार संग्रहालय में गणेश खेतड़ीवाल की फोटो प्रदर्शनी की हो रही है प्रशंसा

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। बिहार संग्रहालय बहुउद्देशीय हॉल में गणेश खेतड़ीवाल की फोटो प्रदर्शनी एक फरवरी को लगी है जो 22 फरवरी तक रहेगी। इस प्रदर्शनी में 95 फोटोग्राफ प्रदर्शित किए गए हैं। मौके पर खेतड़ीवाल ने बताया कि प्रदर्शनी में लगाये गए फोटो का शीर्षक बताने की प्रतियोगिता भी अग्रभारत फाउंडेशन द्वारा रखी गई है। इसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार के रूप में क्रमशः 5100/- 2100/-, 1100/- एवं सांत्वना पुरस्कार के रूप में ₹500/- दस लोगों को दिया जाएगा। मौके पर संग्रहालय के अपर निदेशक अशोक कुमार सिन्हा ने बताया कि प्रदर्शनी को देखने के लिए प्रतिदिन काफी अधिक संख्या में दर्शक आ रहे है। सिन्हा ने बताया कि शीर्षक बताने में लोगों की काफी रुचि हो रही है और शीर्षक लिखने का फॉर्म भी ले रहे हैं। अबतक हजारों की संख्या में दर्शक प्रदर्शनी को देख चुके हैं और प्रतिदिन आ रहे हैं। सिन्हा ने बताया कि यह प्रदर्शनी 22 फरवरी तक रहेगी।

Related Articles

Back to top button