कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीप्रशासनबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ में गणतंत्र दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल, डीसी ने फहराया तिरंगा

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 24 जनवरी: आगामी गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों के तहत शुक्रवार को खेल स्टेडियम कठुआ में फुल ड्रेस रिहर्सल का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया और परेड टुकड़ियों की सलामी ली।

रिहर्सल के दौरान पुलिस, होम गार्ड्स, एनसीसी, स्कूली छात्रों सहित विभिन्न टुकड़ियों ने मार्च पास्ट में भाग लिया। सभी टुकड़ियों ने अनुशासन और तालमेल के साथ देशभक्ति का शानदार प्रदर्शन किया।

उपायुक्त ने उपस्थित लोगों को गणतंत्र दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं देते हुए 26 जनवरी 1950 के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संविधान हमें अधिकार देने के साथ-साथ अपने कर्तव्यों की याद भी दिलाता है।

उन्होंने सुरक्षा बलों, एनसीसी कैडेट्स, छात्रों और सभी प्रतिभागियों की मेहनत की सराहना की और कहा कि यह प्रदर्शन निरंतर अभ्यास और टीम वर्क का परिणाम है। उपायुक्त ने युवाओं से अनुशासन, देशभक्ति और ईमानदारी को जीवन में अपनाने की अपील की तथा नशा मुक्ति, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सद्भाव में उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

रिहर्सल के दौरान स्कूली और कॉलेज छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिससे पूरा माहौल देशभक्ति से ओतप्रोत हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एडीसी, एएसपी सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी, शिक्षक और छात्र मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button