सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ। नवरात्रों में जहां मंदिरों में लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर महामाई के दर्शन कर अपने मन की मुरादे पूरी कर रहे हैं। वही मंगलवार को पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने भी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चन्के माता मंदिर शेरकोटला में पहुंचकर मां के चरणों में अपनी हाजिरी लगाई ।

इस मौके पर पूर्व मंत्री राजीव श्रोत्रिय ने जहां मां के चरणों में हाजिरी लगाई।

वहीं कन्या पूजन कर कन्या को भोग लगाकर प्रसाद भी वितरित किया। मां के चरणों में हाजिरी लगाने के बाद पूर्व मंत्री राजीव जसरोटिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्होंने मां के चरणों में देश व जम्मू कश्मीर प्रदेश में हमेशा सुख शांति बने रहे और लोग हमेशा सुखी रहे। इसी मनोकामना के साथ उन्होंने मां के चरणों में हाजरी लगाई थी । जबकि इस मौके पर सरपंच भोली सिंह , पूर्व सरपंच कर्म सिंह, मेहताब सिंह ,ध्रुव सिंह, विद्यासागर व अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।









