कठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीपल्ली मोड़राज्य

पल्ली नगरी रोड पर बंदरों के आतंक के खिलाफ लोगों का प्रदर्शन, 6 महीने में 110 हमले, प्रशासन पर लापरवाही के आरोप

स्थानीय लोगों की जानकारी के अनुसार क्षेत्र में बंदरो कि संख्या 54

सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ। गुरुवार को  पल्ली-नगरी रोड पर मुट्ठी जगीर के  स्थानीय लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। मुट्ठी जगीर और जखबड़ क्षेत्र में पिछले 6 महीनों से बंदरों का आतंक लगातार बना हुआ है,
जिसमें मिली स्थानीय लोगों कि और से मिली जानकारी के अनुसार अब तक 110 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। जबकि क्षेत्र में  बंदरों की संख्या 54 बताई जा रही हैं।
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर आरोप लगाया कि कई बार शिकायत देने के बावजूद अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
प्रदर्शन कर रहे लोगों की प्रमुख मांग थी कि इन बंदरों को जसरोटा  वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी में स्थानांतरित किया जाए। लोगों का कहना है कि बंदर कई बार स्कूली बच्चों को भी निशाना बना चुके हैं,
जिससे बच्चे भयभीत हैं और कई घायल भी हुए हैं। इस प्रदर्शन में स्कूली बच्चे भी शामिल हुए और रोड को जाम कर दिया गया।
मुट्ठी जगीर निवासी संजीव वर्मा ने आरोप लगाया कि प्रशासन में बैठे कई अधिकारी पिछले पाँच वर्षों से एक ही विभाग में जमे हुए हैं, जिससे कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है। उन्होंने मांग की कि ऐसे अधिकारियों का तत्काल ट्रांसफर किया जाए ताकि प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और निष्पक्षता आ सके।
 जबकि रोड जाम के बाद वर्ल्ड लाइफ सेंचुरी के कर्मचारियों ने पहुंचकर बंदरों पकड़ने की मुहिम जारी कर दी थी हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई भी बंदर नहीं पकड़ा गया था।
epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in
इस दौरान नगरी चौकी प्रभारी ने लोगों को आश्वस्त किया कि वाइल्डलाइफ विभाग के सहयोग से इन बंदरों को जल्द ही सुरक्षित स्थान पर भेजा जाएगा और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी।
अब देखना यह होगा कि क्या जिला प्रशासन और वाइल्डलाइफ विभाग मिलकर इस गंभीर समस्या का कोई स्थायी समाधान निकाल पाते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button