कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनराजनीतिराज्यहीरानगर/कठुआ
मढ़ीन में बिजली संकट गहराया, लोगों ने तहसीलदार से नया लाइनमैन लगाने की मांग की

सबका जम्मू कश्मीर।
हिरानगर, 16 सितम्बर। वरिष्ठ नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता व जोनल सचिव, जम्मू जोन इंचार्ज धर्मपाल कुंडल के नेतृत्व में मढ़ीन क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल तहसीलदार मढ़ीन लेख राज से मिला।

प्रतिनिधिमंडल ने अवगत कराया कि हाल ही में लाइनमैन राम चंद बिजली के पोल पर कार्य करते समय गंभीर रूप से घायल हो गया था
और उसका इलाज जीएमसी कठुआ में चल रहा है। घटना के बाद से क्षेत्र में लाइनमैन की अनुपस्थिति के कारण बिजली की भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

ग्रामीणों ने बताया कि पुरानी तारें बार-बार टूट जाती हैं, जिससे कई घंटों तक बिजली आपूर्ति ठप रहती है और उमस व गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल हो रहा है।

उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द नया लाइनमैन नियुक्त किया जाए ताकि लोगों को राहत मिल सके।

तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि समस्या के समाधान के लिए विभागीय अधिकारियों से बातचीत की जाएगी।

इस मौके पर राजकुमार, रघुबीर सिंह, परविंदर गुप्ता, गोशा काका राम, श्याम सिंह, गणेश वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।









