
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 24 जनवरी: जिला कठुआ में आज राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा स्पोर्ट्स स्टेडियम कठुआ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सुरिंदर कुमार, जिला सामाजिक कल्याण अधिकारी वरुण कुमार चौधरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
इस मौके पर उपायुक्त ने 1 से 3 वर्ष की आयु की बालिकाओं से बातचीत की और उन्हें बेबी केयर किट वितरित किए। उन्होंने ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ योजना के तहत चलाई जा रही सरकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि इनसे बालिकाओं के स्वास्थ्य, स्वच्छता और शिक्षा को बढ़ावा मिल रहा है।

कार्यक्रम के दौरान ‘नशा मुक्त भारत अभियान’ के तहत सामूहिक शपथ भी दिलाई गई, जिसमें लोगों ने नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज के निर्माण का संकल्प लिया।









