जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरराज्यश्रीनगर

डीआईजी समीयर शर्मा ने पूरा किया आयरनमैन 70.3 गोवा, जम्मू-कश्मीर का नाम किया रोशन

सबका जम्मू कश्मीर।

जम्मू, जम्मू-कश्मीर आर्म्ड पुलिस के डीआईजी समीयर शर्मा ने अपनी अद्भुत सहनशक्ति और दृढ़ संकल्प का परिचय देते हुए प्रतिष्ठित आयरनमैन 70.3 गोवा ट्रायथलॉन को सफलतापूर्वक पूरा किया। इस उपलब्धि से उन्होंने न केवल जम्मू-कश्मीर पुलिस बल्कि पूरे प्रदेश का मान बढ़ाया है।

sabka jammu kashmir NOV 8 2025.qxd

यह विश्व-स्तरीय प्रतियोगिता रविवार सुबह मिरामार बीच, गोवा से आरंभ हुई, जिसमें प्रतिभागियों को 1.9 किलोमीटर समुद्री तैराकी, 90 किलोमीटर साइक्लिंग और 21.1 किलोमीटर दौड़ पूरी करनी थी। कार्यक्रम का शुभारंभ गोवा के मुख्यमंत्री डॉ. प्रमोद सावंत ने किया, जबकि करीब 1,200 एथलीटों ने विभिन्न देशों से भाग लिया।

जम्मू मूल के एजीएमयूटी कैडर आईपीएस अधिकारी समीयर शर्मा हाल ही में लक्षद्वीप से जम्मू-कश्मीर में स्थानांतरित हुए हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने दो माह के कठोर प्रशिक्षण के बाद यह चुनौतीपूर्ण प्रतियोगिता पूरी की।

 

डीआईजी शर्मा ने कहा,

> “मैंने समुद्र में 1.9 किलोमीटर तैराकी, 90 किलोमीटर साइक्लिंग और 21 किलोमीटर दौड़ निर्धारित समय में पूरी की। इस वर्ष करीब 1,200 लोगों ने इसमें भाग लिया।”

 

उनकी इस उपलब्धि ने जम्मू-कश्मीर पुलिस बल की अनुशासन, फिटनेस और समर्पण भावना को एक नई पहचान दी है। यह सफलता प्रदेश के युवाओं के लिए भी प्रेरणास्रोत साबित हो रही है।

Related Articles

Back to top button