अनुज श्रीवास्तव/अवनीश सिंह
उ.प्र./गाजीपुर। दिनांक 18 फरवरी को पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र,वाराणसी डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह द्वारा उत्तर प्रदेश में हो रही आरक्षी नागरिक भर्ती परीक्षा को नकल विहीन,सुचिता पूर्ण,सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराए जाने हेतु जनपद चंदौली में यमुना शिक्षण संस्थान कटशिला जिला पंचायत बालिका इंटर कॉलेज तथा महेंद्र टेक्नीकल इंटर कॉलेज चंदौली तथा जनपद गाजीपुर में टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर,मोतीलाल नेहरू इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उत्तर पुस्तिका संकलन केंद्र व प्रश्न पत्र स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। इसके बाद सीसीटीवी कैमरा को भी देखा गया की इनमें तो कोई त्रुटि नहीं है।आकस्मिक स्थिति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था हेतु संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।