जम्मूबनिहाल

उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने लंबर, बनिहाल में पहले जत्थे का किया स्वागत

सबका जम्मू कश्मीर

अमरनाथ यात्रा 2025 :

बनिहाल, 2 जुलाई अमरनाथ यात्रा 2025 का पहला जत्था मंगलवार को जब बनिहाल के लंबर क्षेत्र पहुंचा, तो वहां उपमुख्यमंत्री सुरिंदर चौधरी ने भावपूर्ण स्वागत किया। उन्होंने यात्रियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सुरक्षित और सफल तीर्थ यात्रा की कामना की।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अमरनाथ यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि आस्था और एकता का प्रतीक है। प्रशासन की ओर से यात्रियों के लिए हर आवश्यक सुविधा और सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं।

इस दौरान स्थानीय लोगों और अधिकारियों ने भी यात्रियों का फूल मालाओं और जयकारों के साथ स्वागत किया। वातावरण ‘हर हर महादेव’ और ‘बम बम भोले’ के नारों से गूंज उठा।

 

Related Articles

Back to top button