कठुआकठुआजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटाबनीबसोहलीमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआ

मंडली में डीसी कठुआ का जनसुनवाई शिविर, विकास कार्यों पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ, 17 दिसंबर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज बिलावर उप-मंडल के मंडली में आयोजित जन शिकायत निवारण शिविर की अध्यक्षता करते हुए स्थानीय लोगों और पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। शिविर में मंडली, कोहाग, दुरंग और लोअर डुंगारा पंचायतों से पहुंचे लोगों ने पेयजल, सड़क संपर्क, बारिश से हुए नुकसान, शिक्षा, सिंचाई, बंदरों की समस्या, राशन कार्ड विभाजन तथा उप-जिला अस्पताल बिलावर के अधूरे भवन निर्माण जैसे अहम मुद्दे उठाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने जल जीवन मिशन के तहत लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा कराने का आश्वासन देते हुए कहा कि ठेकेदार स्तर पर फंडिंग संबंधी बाधाएं दूर होते ही कार्य तेज किया जाएगा। सड़क संपर्क के मामलों में उन्होंने बताया कि PMGSY और PWD के तहत अधिकांश परियोजनाओं के आवंटन जारी हो चुके हैं और कार्य प्रगति पर है, जबकि शेष कार्यों को अगले चरण में शामिल किया जाएगा।

पति को छोड़ प्रेमी संग फरार हुई महिला, 7 साल की बच्ची को भी साथ ले जाने का आरोप

बारिश से हुए नुकसान पर उन्होंने कहा कि बहाली कार्य जारी हैं और स्थायी समाधान के प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भेजे जा चुके हैं। राजस्व विभाग को निर्देश दिए गए कि राहत मामलों का समयबद्ध सत्यापन कर पात्र लोगों को लाभ पहुंचाया जाए।

sabka jammu kashmir 13 dec 2025.qxd_1 (1)

स्कूलों से जुड़ी समस्याओं पर उपायुक्त ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि बुनियादी ढांचे और स्टाफ की स्थिति पर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। उप-जिला अस्पताल बिलावर भवन के बारे में उन्होंने जानकारी दी कि निर्माण कार्य अंतिम चरण में है और मार्च के अंत तक इसे पूरा कर चालू करने का लक्ष्य रखा गया है।

स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान दिवस पर आर्य समाज कठुआ में गीता ज्ञान सप्ताह का शुभारंभ

उपायुक्त ने मिशन युवा और लेबर कार्ड योजनाओं की जानकारी देते हुए युवाओं और श्रमिकों से इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की तथा आवश्यकता पड़ने पर विशेष सुविधा शिविर लगाने का भी भरोसा दिलाया।

शिविर में डीडीसी नगरोटा गुज्जरू नारायण दत्त त्रिपाठी, डीडीसी मंडली नीरू राजपूत, पीओ ICDS कठुआ मोहद सैयद खान, एडीसी बिलावर विनय खोसला, सीपीओ कठुआ रंजीत ठाकुर सहित अन्य जिला व विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
इसके बाद उपायुक्त ने वरुण देव मंदिर का दौरा कर वार्षिक भंडारे की तैयारियों की समीक्षा की और दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button