
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 29 दिसंबर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज जिला कैपेक्स बजट और कैपेक्स विकास योजना (सीडीएस) के तहत चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की। इस बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
उपायुक्त ने चल रहे और पूरे हो चुके कार्यों की भौतिक और वित्तीय स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन कार्यों को पूरा कर लिया गया है, उनकी सभी भुगतान प्रक्रियाएं तय नियमों के अनुसार जल्द पूरी की जाएं।

बैठक में उपायुक्त ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर 2025 को बजट में 30 प्रतिशत की कटौती होनी है। ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि चालू वित्तीय वर्ष के लिए तय कम से कम 70 प्रतिशत कार्य समय से पहले पूरे कर लिए जाएं, ताकि बजट में किसी तरह का नुकसान न हो।
केरल के निकायों में भाजपा की जीत का नैरेटिव और जमीनी हकीकत
उपायुक्त ने कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, विभागों के बीच बेहतर तालमेल और नियमित निरीक्षण पर भी जोर दिया, ताकि जनता को विकास योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।









