कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

डीसी कठुआ ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों के टीकाकरण की अपील

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, 21 दिसंबर: उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने आज पल्स पोलियो टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। उन्होंने सरकारी महात्मा गांधी चाइल्ड एंड मैटरनिटी अस्पताल, कठुआ में बच्चों को पोलियो की दवा पिलाकर अभियान का शुभारंभ किया।

sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2

उपायुक्त ने बताया कि जिले में आज 580 बूथों पर बच्चों को पोलियो की खुराक दी जा रही है। इसके अलावा 22 और 23 दिसंबर को घर-घर जाकर उन बच्चों को टीकाकरण किया जाएगा जो बूथों पर छूट सकते हैं।

सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने राँजड़ी में प्रवचनों से मन और आत्मा का भेद समझाया

उन्होंने कहा कि इस तीन दिवसीय अभियान में लगभग 92 हजार बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रखा गया है। आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विभाग की टीमें अभियान को सफल बनाने में जुटी हैं।

मुख्य न्यायाधीश ने हिरानगर में नव-निर्मित न्यायालय परिसर का किया उद्घाटन

उपायुक्त ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर जरूर लाएं और घर-घर आने वाली टीमों का सहयोग करें, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए।

नगरी में अमनदीप अस्पताल का फ्री मेडिकल चेकअप कैंप, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ

इस अवसर पर एडीसी विशवजीत सिंह, सीएमओ डॉ. विजय रैना सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button