जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीर

कांग्रेस सेवा दल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दी श्रद्धांजलि

जम्मू
कांग्रेस सेवा दल ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी0 को उनके शहादत दिवस पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष विजय शर्मा बब्बी ने उन्हें दूरदर्शी और जनता के नेता के रूप में वर्णित करते हुए कहा कि वे एक दूरदर्शी सोच के नेता थे जिन्होंने अपनी सोच के बल पर आधुनिक भारत की नींव रखी और देश को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में शुमार करवाया। देश को संचार, विज्ञान प्रौद्योगिकी, शिक्षा, स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे, रक्षा के मामले में नई ऊंचाइयों पर ले जाने का श्रेय राजीव गांधी को ही जाता है। उन्होंने पंचायती राज प्रणाली की शुरुआत की, जो जमीनी स्तर पर आम लोगों के लिए रोजगार सृजन का एक बड़ा स्रोत साबित हुई। देश की उन्नति में राजीव गांधी के योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि राजीव गांधी सही मायने में जननायक थे। वह बहुत आगे की सोचते थे। उन्होंने मतदान की आयु कम करवा कर और महिलाओं को आरक्षण देकर एक सुदृढ़ राष्ट्र के नींव रखी थी। इस मौके पर कांग्रेस सेवा दल के महासचिव जहूर तांत्रे सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button