जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछराजनीतिराज्य

कांग्रेस का डीसी कार्यालय पूंछ के बाहर धरना, जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सबका जम्मू कश्मीर(राजेश कुमार)
पूंछ, 1 फरवरी: जिला कांग्रेस कमेटी पूंछ ने शनिवार को उपायुक्त कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन किया। यह धरना जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शाह नवाज़ की अध्यक्षता में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

sabka jammu kashmir 31 JANUARY 2026.qxd

धरने के दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र और राज्य सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने मनरेगा का नाम बदलकर ग्रैम किए जाने का विरोध किया और इसे गलत फैसला बताया।

नगरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीडीसी संदीप मजोत्रा ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई की सराहना

कांग्रेस ने आम लोगों को राहत देने के लिए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने की मांग की। साथ ही बार-बार हो रही बिजली कटौती और बढ़ते बिजली बिलों पर नाराज़गी जताई।

नगरी में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर डीडीसी संदीप मजोत्रा ने जताई चिंता, पुलिस कार्रवाई की सराहना

वक्ताओं ने कहा कि पूंछ जिला विकास के मामले में पीछे है। उन्होंने जिले में मेडिकल कॉलेज और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी खोलने की मांग भी उठाई।
धरना समाप्त होने के बाद कांग्रेस की ओर से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन उपायुक्त पूंछ के माध्यम से सौंपा गया।

Related Articles

Back to top button