
सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 30 दिसंबर: कठुआ एडमिन कप क्रिकेट टूर्नामेंट में आज खेले गए मुकाबले में CMO XI ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए PWD XI को 16 रन से पराजित किया।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CMO XI की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 148 रन बनाए। टीम के लिए अमित जसरोटिया ने 37 गेंदों पर 58 रन की महत्वपूर्ण पारी खेली। संजेवन ने 17 रन और कयूम ने 19 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3
PWD XI की ओर से गेंदबाजी में अरुण कुमार ने 18 रन देकर 3 विकेट लिए, जबकि पंकज सिंह ने 2 विकेट झटके।
5 दिवसीय कार्य सप्ताह की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों का प्रदर्शन
लक्ष्य का पीछा करते हुए PWD XI की टीम संघर्ष करती रही और 20 ओवर में 132 रन ही बना सकी। रोहित शर्मा ने 53 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।
नए साल की शुरुआत के साथ ही मां वैष्णो देवी के दरबार में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम
CMO XI की गेंदबाजी में करण शर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 रन देकर 3 विकेट लिए। अमित जसरोटिया ने 2 विकेट लेकर टीम की जीत पक्की की।
बेहतरीन ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए अमित जसरोटिया को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच अंत तक रोमांचक बना रहा और दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
डोडा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कुख्यात ड्रग तस्कर को गिरफ्तार कर भेजा भद्रवाह जेल









