कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ में सेवा पर्व 2025 के पांचवे दिन स्वच्छता, स्वास्थ्य व जागरूकता गतिविधियों का किया गया आयोजन

सबका जम्मू कश्मीर

कठुआ, 21 सितम्बर: सेवा पर्व 2025 के पांचवे दिन कठुआ जिले के विभिन्न नगरपालिका क्षेत्रों में स्वच्छता, डिजिटल सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता और सामुदायिक भागीदारी से जुड़ी कई गतिविधियां आयोजित की गईं।

नगरपालिका परिषद कठुआ ने सीटीयू (पीडब्ल्यूडी कॉलोनी के पास) में स्वच्छता अभियान, वार्ड नंबर 12 के जलाशय व धार्मिक स्थलों पर “एक घंटा एक साथ” ड्राइव, वार्ड 8 व 12 में घर-घर जाकर कचरा पृथक्करण पर जागरूकता तथा अमृत 2.0 के तहत विशेष सफाई अभियान चलाया।

लखनपुर में नगरपालिका परिषद ने पीएम स्वनिधि और पीएमएवाई 2.0 योजनाओं पर जागरूकता कार्यक्रम चलाने के साथ ऐतिहासिक महाराजा गुलाब सिंह जी की प्रतिमा के पास सफाई अभियान चलाया। वहीं, परोल नगरपालिका ने माता बाला सुंदरी जी के पावन स्थल पर विशेष स्वच्छता अभियान कर स्वच्छता ही सेवा का संदेश दिया।

वन संरक्षण बल गामा यूनिट जे-03 कठुआ ने उपनिदेशक और एफपीएफ कर्मियों की अगुवाई में परिसर स्वच्छता अभियान चलाया। इस दौरान स्वच्छ भारत अभियान और मिशन लाइफ के तहत स्थिरता व व्यवहारिक परिवर्तन पर बल दिया गया।

पोषण परियोजना हीरानगर के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी संदेशों को लेकर जागरूकता गतिविधियां आयोजित हुईं।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

इसी तरह सिंगल यूज़ प्लास्टिक को घटाने के उद्देश्य से स्वच्छ और पॉलिथीन मुक्त मल्हार अभियान चलाया गया, जिसमें पीआरआई सदस्यों व स्थानीय लोगों ने सक्रिय भागीदारी की।

मढीन से 35वीं वैष्णो देवी यात्रा श्रद्धा और उत्साह के साथ रवाना

 

Related Articles

Back to top button