अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। मकर संक्रांति के उपलक्ष्य में NSYF संगठन के सदस्यों द्वारा रेलवे यूनियन कार्यालय दल्लूचक में एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर चूड़ा दही भोज करके उपस्थित लोगों द्वारा ईवीएम हटाओ, देश बचाओं विषय पर परिचर्चा किया गया। मौके पर दही, चूड़ा, तिलकुट, आलू-मटर इत्यादि स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद सदस्यों ने उठाया।आगत लोगों का स्वागत मोहन पासवान, महिला नेत्री अनिता पासवान, लक्ष्मी पासवान व सौरव कुमार ने किया।
मिलन भोज के आयोजनकर्ता सौरव कुमार पासवान, महिला नेत्री अनिता पासवान, राष्ट्रीय NSYF अध्यक्ष अजय पासवान, परिसंघ प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर शशिकांत पासवान,उमेश मांझी, अधिवक्ता अमित पासवान, चौहरमल नगर अध्यक्ष दिनेश पासवान, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस रईस यादव,सुरेश यादव,बामसेफ अनंत,रॉकी बाबू चौधरी, सैयद इमाम, विजय आजाद, इंजीनियर उमेश प्रसाद, रिटायर्ड पुलिस निरीक्षक लक्ष्मी पासवान सहित अन्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।