अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने महान स्वतंत्रता सेनानी एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री “भारत रत्न” से सम्मानित मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि मौलाना अबुल कलाम आजाद ने देश के आजादी के लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाया था। आजाद भारत की उनकी बड़ी कल्पना थी,आज उसे एनडीए की सरकार खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी साकार कर रहे हैं।
इस आशय की जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।