पुंछ गांव में भूस्खलन पीड़ितों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

जम्मू/राजौरी, अनिल भारद्वाज
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला पुंछ सीमावर्ती जिले के मेंढर तहसील के कालाबन गांव में भूस्खलन पीड़ितों से मिले। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और प्रभावित परिवारों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया।
sabka jammu kashmir SEPT 13 2025.qxd_2
उमर अब्दुल्ला ने एसडीआरएफ के तहत 50 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की और 38 लाख रुपये की तत्काल राहत राशि जारी करने की मंजूरी दी।
पुंछ जिले की मेंढर तहसील के सीमावर्ती गांव कालाबन में भूस्खलन और जमीन धंसने से बेघर हुए परिवारों का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला सीमावर्ती गांव कालाबन पहुंचे। उन्होंने न सिर्फ क्षेत्र में भू-धंसाव से हुए नुकसान का जायजा लिया, बल्कि प्रभावित इलाकों को हर संभव सहायता का आश्वासन भी दिया।

उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के अन्य जिलों में भी प्राकृतिक आपदा से काफी नुकसान हुआ है। पीड़ितों की हरसंभव सहायता की जाएगी। जम्मू कश्मीर में राहत का कार्य जारी है।

बतादें कि बीते रविवार को जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के अंतर्गत मेंढर तहसील के कालाबन में भूस्खलन से लगभग सौ घर मस्जिद और कब्रिस्तान क्षतिग्रस्त हो गए थे 72 से ज्यादा परिवार बेघर हो गए थे। प्रशासन ने स्कूलों को बंद कर दिया है और आवाजाही पर रोक लगा दी थी। प्रशासन की मदद से पीड़ित लोग अपनी जान जोखिम में डालकर घरों से सामान निकाल सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट होना पड़ा था।

लोगों की सहायता के लिए भारतीय सेना भी आगे आई। गांव में जमीन धंसने से काफी नुकसान हुआ है। लोगो को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

बारिश होने से आने वाले समय में नुकसान का आंकड़ा बड़ सकता है। मुख्यमंत्री उमर के दौरे के दौरान कैबिनेट मंत्री जावेद अहद राणा व अन्य समाजिक कार्यकर्ता शामिल थे।
जीडीसी कठुआ में एनसीसी इकाई ने सेवा पर्व के तहत दान अभियान किया आयोजित किया
कठुआ में ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ और सेवा पर्व अभियान की शुरूआत
लखनपुर में सिविल एक्शन प्रोग्राम के तहत वॉलीबॉल टूर्नामेंट, जनडोर टीम विजेता
…









