अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। बढ़ई विश्वकर्मा समन्वय समिति की यदु शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में
बढ़ई विश्वकर्मा समाज के नेताओं ने सर्व सम्मति से निर्णय लिया कि सत्ता में हिस्सेदारी के लिए पटना के मिलर हाई स्कूल मैदान में आगामी 29 जनवरी 2024 को “बढ़ई अधिकार रैली” का आयोजन किया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से बढ़ई विश्वकर्मा समन्वय समिति के सदस्य शिवपूजन ठाकुर, मदन शर्मा, राम भरोसा शर्मा, अधिवक्ता विनय मिस्त्री, डॉ. हेम नारायण विश्वकर्मा, बिनोद शर्मा, महेंद्र शर्मा, कैप्टन राजेंद्र शर्मा, मुन्ना शर्मा, शैलेंद्र कुमार कौशिक, प्रभु नारायण शर्मा, विभीषण शर्मा, अनिल कुमार शर्मा, जगदीश शर्मा, राम गणेश शर्मा, पवन शर्मा, शत्रुघ्न शर्मा, अनुज शर्मा, विजेंद्र शर्मा, सुशील कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद शर्मा, विजय शर्मा, महेश कुमार शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पवन, रंजीत कुमार शर्मा आदि उपस्थित थे।
मौके पर शिव पूजन ठाकुर जी ने बताया कि वैशाली बढ़ई सकल समाज के अध्यक्ष डॉ अर्जुन शर्मा भी हमारे साथ हैं।