दानापुरबिहार

24 जनवरी को कर्पूरी जयंती में पटना मिलर हाई स्कूल मैदान में चलने हेतु आह्वान

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। शनिवार को दानापुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सगुना मोर स्थित भाजपा जिला प्रवक्ता के आवास पर भाजपा पटना ग्रामीण जिला अध्यक्ष धमेंद्र कुमार ने प्रेसवार्ता करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के ओबीसी मोर्चा द्वारा 24 जनवरी को पटना ग्रामीण के जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं पदाधिकारी व मोर्चा के सभी अध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण को पटना स्थित मिलर हाई स्कूल के मैदान में सभी कार्यकर्तागण दल बल के साथ 11 बजे तक हजारों की संख्या में कर्पूरी ठाकुर के जंयती समारोह में चलने का आहवान किया। जन नायक कर्पूरी ठाकुर की जंयती समारोह ओबीसी मोर्चा के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जाएगा।

प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव ने कहा कि जन नायक कर्पूरी ठाकुर शोषित पीड़ित एवं वंचितो और गरीबों के सच्चे हिमायती थे। कर्पूरी ठाकुर के विचारों को भाजपा जन जन एवं गांव-गांव तक पहुंचाएगी ताकि न‌ई युवा पीढ़ी को जंयती समारोह के जरिए उनके कीर्ति को जानने का मौका मिलेगा।
प्रेसवार्ता में जिला अध्यक्ष धमेंद्र कुमार,प्रदेश भाजपा नेता भाई सनोज यादव, जिला प्रवक्ता शंकर सिंह,जिला मंत्री रवीश कुमार पटेल, गुड्डू सिंह , मुक्ति यादव , उपेंद्र सिंह उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button