कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार का कठुआ दौरे के दौरान कहा यूरिया की कमी जल्द होगी पूरी, ओवरचार्जिंग पर होगी सख्त कार्यवाही

सबका जम्मू कश्मीर
चढ़वाल/कठुआ , 25 फ़रवरी। जम्मू-कश्मीर के कैबिनेट मंत्री जावेद अहमद डार (कृषि, ग्रामीण विकास, पंचायती राज, पशुपालन एवं सहकारिता) ने कठुआ जिले के भिन्न भिन्न क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया और किसानों से जुड़े मुद्दों को उनके समक्ष रखा।
sabka jammu kashmir 21 FEBRUARY 2026.qxd_1
जम्मू जोनल उपाध्यक्ष दीपक खजूरिया, जम्मू जोनल सेक्रेटरी धर्मपाल कुंडल, सोहन सिंह ब्लॉक प्रधान मढ़ीन, प्रेम कुमार वर्मा ब्लॉक प्रधान हीरानगर, युवा नेता सरदार चरनप्रीत सिंह और अन्य पदाधिकारियों ने मंत्री को अवगत कराया कि क्षेत्र में यूरिया खाद की कमी बनी हुई है और कुछ स्थानों पर अधिक कीमत वसूली (ओवरचार्जिंग) की शिकायतें भी सामने आ रही हैं।
इस पर मंत्री जावेद अहमद डार ने कहा कि यूरिया की कमी को जल्द ही पूरा किया जाएगा ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यूरिया पर ओवरचार्जिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संबंधित अधिकारियों को मामले की जांच कर तुरंत आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

मंत्री ने भरोसा दिलाया कि सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और खाद की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।









