
सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ, उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने सीमा क्षेत्रों में बनाए जा रहे बंकरों के निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों से अब तक हुए कार्य की जानकारी ली गई और शेष बंकरों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया गया।
sabka jammu kashmir 10 JANUARY 2026.qxd_1
अधिकारियों ने बताया कि जिले में कुल 802 बंकरों का निर्माण किया जाना है, जिनमें 717 व्यक्तिगत और 85 सामुदायिक बंकर शामिल हैं। इनमें से 796 बंकरों का निर्माण पूरा हो चुका है और उन्हें संबंधित क्षेत्रों को सौंप दिया गया है। वर्तमान में केवल छह बंकर निर्माणाधीन हैं।
छत्तीसगढ़ धर्म रक्षा संघ के जिला अध्यक्ष बनाए गए – सुरेश चंद्रा लोगों में हर्ष का माहौल
उपायुक्त ने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि शेष सभी बंकरों का कार्य जनवरी 2026 के अंत तक हर हाल में पूरा किया जाए। उन्होंने कहा कि सीमा क्षेत्रों में रहने वाले लोगों की सुरक्षा प्रशासन की प्राथमिकता है और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
उपायुक्त ने एक्सईएन आरईडब्ल्यू को लंबित भुगतान शीघ्र निपटाने के भी निर्देश दिए, ताकि निर्माण कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे किए जा सकें। साथ ही अधिकारियों को फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी रखने और आपसी समन्वय बनाए रखने को कहा गया।
बैठक में अपर उपायुक्त, मुख्य योजना अधिकारी, सहायक आयुक्त राजस्व, मरहीन और हीरानगर के खंड विकास अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।









