पटनाबिहार

भारत के परिकल्पना को साकार करने वाला बजट: चिराग पासवान

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/पटना। लोजपा (रा.) सुप्रीमो चिराग पासवान ने संसद में पेश हुए अंतरिम बजट को लेकर विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने वाला बजट बताया है I श्री चिराग ने एक्स पोस्ट पर लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में गुरुवार को वित मंत्री श्रीमती सीतारमण के द्वारा पेश किए गए 2024-25 का अंतरिम बजट विकसित भारत के परिकल्पना को साकार करने वाला बजट है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। साथ ही आत्मनिर्भर भारत के सपने को नया पंख मिलेगा।
मुझे खुशी है कि यह चुनावी साल का लोकलुभावन बजट नहीं है। इसमें युवा, गरीब, महिला, किसान, मध्यमवर्ग सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। उन्हें और कैसे सशक्त किया जाए, इसकी चर्चा की गई है। यह बजट भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की ओर अग्रसर करेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा है कि इस बजट के माध्यम से आपने देश के सामने 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के विज़न को रखा है। इसके लिए हृदय से अभिवादन एवं आभार व्यक्त करता हूँ और वित्त मंत्री को भी धन्यवाद देता हूँ।
इस आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दिया।

Related Articles

Back to top button