संत निरंकारी भवन बुद्धि में रक्तदान शिविर का आयोजन, विधायक राजीव जसरोटिया ने किया उद्घाटन
सबका जम्मू कश्मीर
बुद्धि (जसरोटा): जसरोटा विधानसभा क्षेत्र के बुधी स्थित संत निरंकारी भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन विधायक राजीव जसरोटिया ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साह के साथ रक्तदान किया।
sabka jammu kashmir 20 dec 2025.qxd_2
विधायक राजीव जसरोटिया ने कहा कि रक्तदान एक महान सेवा है, जिससे जरूरतमंद लोगों की जान बचाई जा सकती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें, ताकि किसी भी आपात स्थिति में रक्त की कमी न हो।
गीता ज्ञान सप्ताह पंचम दिवस: आर्य समाज कठुआ में तप और संयम का दिया गया संदेश
उन्होंने संत निरंकारी भवन द्वारा किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और भाईचारे की भावना को मजबूत करते हैं। साथ ही उन्होंने चिकित्सा टीम और स्वयंसेवकों के प्रयासों की भी प्रशंसा की।
डीसी कठुआ ने पल्स पोलियो अभियान का किया शुभारंभ, बच्चों के टीकाकरण की अपील
रक्तदान शिविर में जोनल इंचार्ज अजीत सिंह, जीएमसी कठुआ के प्राचार्य डॉ. सुरिंदर अत्री, मुखी विजय कुमार, संचालक सतपाल, शिक्षक मनोहर लाल, डीडीसी बरनोटी सुषमा देवी, सरपंच जगदीश पूनिया, सरपंच ओम प्रकाश, पूर्व मंडल प्रधान रणधीर सिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
सद्गुरु श्री मधुपरमहंस जी महाराज ने राँजड़ी में प्रवचनों से मन और आत्मा का भेद समझाया
शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।









