भाजपा महिला मोर्चा ने लखनपुर मंडल की नई टीम का किया गठन, डॉ. कामिनी एब्रोल बनीं अध्यक्ष

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ: भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष
सुषमा महाजन की अध्यक्षता में सोमवार को लखनपुर मंडल की नई टीम का गठन किया गया। कार्यक्रम में लखनपुर के पूर्व चेयरमैन एवं भाजपा जिला कठुआ के महामंत्री रविंदर शर्मा (सिंटू ) मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र
इस अवसर पर जिला महिला मोर्चा की सचिव अनिता गुप्ता, सोशल मीडिया इंचार्ज बिंदु गुप्ता, सिटी मंडल की महिला मंत्री तथा सुनीता गुप्ता भी मौजूद रहीं।


बैठक के दौरान डॉ. कामिनी एब्रोल को लखनपुर मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनके साथ महामंत्री सुषमा शर्मा, उपाध्यक्ष रीतू शर्मा एवं प्रवेश शर्मा, सचिव वीना देवी, किरण बाला तथा कार्यकर्ता वर्षा सहित पूरी टीम को शुभकामनाएँ और बधाइयाँ दी गईं।

कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और महिला कार्यकर्ताओं की भागीदारी बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।









