दानापुरबिहार

बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता 2023 -24 संपन्न

अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। 26 एवं 27 नवम्बर को बिहार जूडो अकादमी, सगुना मोड़ में पटना जिला जूडो संघ के तत्वावधान में बिहार राज्य स्तरीय सब जूनियर जूडो प्रतियोगिता 2023 -24 सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। प्रतियोगिता के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में बिहार राज्य जूडो संघ के लाइफ टाइम प्रेसिडेंट प्रोफेसर सूर्यदेव त्यागी, विशिष्ट अतिथि संयुक्त सचिव प्राचार्य बिंदेश्वरी बाबू,संजय कुमार,चंदन कुमार,गुडू सिंह, प्रधानाध्यापक एम डी पी एस स्कूल,अध्यक्ष चंद्रमा सिंह यादव,मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राम उदय सिंह और इस प्रतियोगिता को सफल बनाने में जिन ऑफिशियल का कार्य महत्वपूर्ण रहा उनमें विजय लाल यादव,उमेर आलम, आदर्श कुमार सुभम,निशि कुमारी,राहुल कुमार शामिल थे।

इस प्रतियोगिता में सब जूनियर आयु वर्ग एवं भार वर्ग के लगभग 100 बालक और बालिका खिलाड़ियों ने भाग लिया। सब जूनियर बालिका अंडर 36 रितिका कुमारी, अंडर 40 किलो में सोनम कुमारी,अंडर 44 किलो में वैष्णवी,अंडर 48 किलो में कनिष्का राज,अंडर 52 किलो में अदिति कुमारी,57+ किलो में श्रेया सिंह और बालक वर्ग अंडर 35 किलो में अश्मित,अंडर 40 किलो में आयुष सिंह,अंडर 45 किलो में स्वेतांक,अंडर 50 किलो में आदर्श कुमार,अंडर 55 किलो में बालमुकुंद,अंडर 60 किलो में प्रणव,अंडर 66 किलो में प्रिंस कुमार और 66 + किलो में मनी शंकर ने अपने भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता और राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए। सब जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता 15 से 19 दिसम्बर को कोच्चि,केरल में होना है। प्रतियोगिता में 2009, 2010, 2011वर्ष के जन्मतिथि वाले पूरे बिहार के करीब 100 बालक एवं बालिका खिलाड़ियों ने अपनी आयु वर्ग और भार वर्ग के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लिया। ये जानकारी पटना जिला जूडो संघ के सचिव विजय लाल यादव
ने देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए चयनित सभी खिलाड़ियों को ढेर सारी शुभकामनाएं दिया है।

Related Articles

Back to top button