कठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ में आतंक नेटवर्क पर बड़ी कार्रवाई, 39 ओवरग्राउंड वर्कर चिन्हित, 18 पर PSA

सबका जम्मू कश्मीर
कठुआ/जम्मू,  जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में पुलिस ने वर्ष 2025 के दौरान आतंकवाद से जुड़े नेटवर्क पर कड़ी कार्रवाई करते हुए 39 ओवरग्राउंड वर्करों (OGW) की पहचान की है। इनमें से 18 लोगों के खिलाफ पब्लिक सेफ्टी एक्ट (PSA) के तहत कार्रवाई की गई है।

sabka jammu kashmir 27 dec 2025.qxd_3

यह जानकारी कठुआ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) मोहिता शर्मा ने बुधवार को 2025 की वार्षिक अपराध रिपोर्ट जारी करते हुए दी। उन्होंने बताया कि जिले में उग्रवाद से जुड़े चार मामले दर्ज किए गए, जिनमें सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो आतंकियों को मुठभेड़ में मार गिराया गया।

NDS के 27वें स्थापना दिवस पर प्रो. निर्मल विनोद ने की सराहना, डोगरी भाषा पर दिया ज़ोर

एसएसपी ने कहा कि आतंकियों को मदद पहुंचाने वाले नेटवर्क को तोड़ने के लिए यह अभियान चलाया गया है, जिससे जिले की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज एक ड्रोन-ड्रॉपिंग मामले में 447 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया है। इस मामले में अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
साइबर अपराध पर भी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कठुआ पुलिस ने करीब 4 करोड़ रुपये की ठगी की रकम बरामद कर पीड़ितों को वापस कर दी है।
इसके अलावा, जिले में आई बाढ़ के दौरान पुलिस ने अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर 263 लोगों को सुरक्षित बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य की योजनाओं पर बात करते हुए एसएसपी मोहिता शर्मा ने कहा कि वर्ष 2026 को “तकनीक का वर्ष” के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आधुनिक तकनीक के जरिए अपराध नियंत्रण और जांच को और बेहतर बनाया जाएगा।

बाहरी कंपनियों के स्टॉल और विक्रेताओं पर सवाल, 163 BNSS आदेश के दायरे को लेकर उठी स्पष्टता की मांग

नववर्ष के मद्देनजर पुलिस ने 31 दिसंबर को सुरक्षा अलर्ट जारी किया है और लोगों से शांति व कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button