जम्मूजम्मू कश्मीरजम्मू/ राजौरीपुंछ/राजौरीराज्य
राजौरी कोटरांका चोरी मामले में बड़ी कार्रवाई, जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार, चोरी की रकम बरामद

सबका जम्मू कश्मीर
जम्मू/राजौरी, अनिल भारद्वाज
पुलिस स्टेशन कांडी ने थाना प्रभारी (एसएचओ) कांडी के नेतृत्व में कोटरांका चोरी मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। वहीं इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जांच के दौरान आरोपी बरकत हुसैन पुत्र मनीर हुसैन निवासी हुब्बी, तहसील एवं जिला कोटरांका को गिरफ्तार किया गया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की गई नकद राशि भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है तथा यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति शामिल तो नहीं है।
…









