हिरानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर 7.67 ग्राम नशीले पदार्थ सहित गिरफ्तार

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ, 28 अक्टूबर। नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हिरानगर पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।
sabka jammu kashmir OCT 25 2025.qxd_1
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कठुआ मोहिता शर्मा के निर्देशानुसार थाना प्रभारी अशिष शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दो नशा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7.67 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया।

गिरफ्तार तस्करों की पहचान सबदीप सिंह पुत्र शंकर सिंह और मनीष सिंह पुत्र कमल सिंह, दोनों निवासी हिरानगर, के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।

एसएसपी मोहिता शर्मा ने जनता से अपील की है कि वे नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समाज को नशे के दुष्प्रभावों से मुक्त किया जा सके।









