अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/खगौल। शुक्रवार को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला कॉलेज खगौल में ऑनलाइन माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना और दर्शनशास्त्र विभाग ने संयुक्त रूप से एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया। जिसका विषय था “संचार क्रांति में महिलाओं का योगदान” संगोष्ठी की अध्यक्षता प्राचार्या र्डॉ उषा विद्यार्थी ने की। संगोष्ठी की मुख्य वक्ता श्रीमती कविता रानी (सब इंस्पेक्टर) थी। इन्होंने बताया कि घरेलू हिंसा किस प्रकार से होती है,इससे किस प्रकार बचा जाए।प्राचार्य डॉ उषा विद्यार्थी ने महिलाओं को सशक्त रहना एवं हर परिस्थिति का सामना मजबूती से करने को कहा। डॉ आराधना सिंह ने बच्चों को संचार क्रांति में महिलाओं के योगदान को बतलाया।डॉ सुमन कुमारी ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के उद्देश्य को बताया।राजनीति शास्त्र की डॉ मधु श्री ने वर्तमान में महिलाएं हर क्षेत्र में सशक्त है यह बताया। छात्राओं में बिन्नी कुमारी मुस्कान राज, समृद्धि, स्नेहा, सोनम,नीतू निशा संगीता अनु,प्रिया,तनु आदि छात्राओं ने महिलाओं की स्थिति वर्तमान परिपेक्ष में,संचार क्रांति में महिलाओं की भूमिका,महिला सशक्तिकरण इत्यादि विषयों पर अपने विचारों को साझा किया। कार्यक्रम की संयोजक एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ सुमन कुमारी सह-संयोजक दर्शनशास्त्र विभाग डॉ आराधना सिंह थी। कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित हुए।