भोपाल भोपाल/मध्यप्रदेशराज्य

बैतूल पत्रकार सम्मेलन ब्लॉकबस्टर सम्मान समारोह बन गया

सुनिल योगी
भोपाल।  शुक्रवार को बैतूल के बीआरसी भवन में प्रेस क्लब ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स का प्रदेश स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह एवं पत्रकार सम्मेलन संपन्न हुआ। बैतूल पत्रकार इकाई द्वारा इस कार्यक्रम की मेजबानी की गई इस कार्यक्रम में प्रदेश भर से आए 100 से अधिक पत्रकारों का सम्मान किया गया कार्यक्रम में उत्कृष्ट समाजसेवियों उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं का भी सम्मान मंच से किया गया। इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर खालिद कैस द्वारा की गई विशेष अतिथि के रूप में प्रदेश अध्यक्ष शरद मिश्रा थे, डिजिटल मीडिया के राष्ट्रीय सचिव शाहब मलिक, संगठन की राष्ट्रीय संगठन सचिव रेखा सोलंकी दिल्ली मंचासीन रही ।

कार्यक्रम का संचालन बैतूल टीम के वरिष्ठ सदस्य अफसर खान तरहां, राजेश खडसे द्वारा किया गया।

सम्मान समारोह में हरदा के वरिष्ठ पत्रकार मोइन अख्तर, डिजिटल मीडिया प्रदेश अध्यक्ष सुनील योगी, हैदराबाद के वरिष्ठ पत्रकार  मीर मोहम्मद अली, करीमनगर के वरिष्ठ पत्रकार मोहम्मद शिराज,देवास के डी एल चौहान, अरविंद सिंह लोधी, राजेंद्र योगी, राजू देवड़ा, राजा अजमेर, सुनील वर्मा, जहीरूद्दीन शेख उज्जैन, मनोज जोशी सहित शाजापुर इंदौर भोपाल धार सहित दूसरे राज्यों से आए पत्रकारों का सम्मान मंच द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती पूजन से की गई। मंच अतिथियों द्वारा बैतूल जिला इकाई की पूरी टीम को सम्मानित किया गया। अतिथि उद्बोधन में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सैयद खालिद कैस ने अपने उद्बोधन में कहा कि विगत दिनों पत्रकार सुरक्षा कानून के लिए उनके आह्वान पर प्रदेश सहित देश के अन्य राज्य के पत्रकारों ने राष्ट्रपति को मेल के जरिए ज्ञापन प्रस्तुत किया गया लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण व्यवस्था में वहां से जवाब आया कि यह उनके क्षेत्र का मामला नहीं है। फिर से उनके द्वारा अपील करते हुए कहा कि यह मामला वर्तमान केंद्र में चल रही सरकार के संज्ञान में लाया जाए और कानून बनाया जाए।संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ शरद मिश्रा ने पत्रकारों की एकजुटता पर बल देते हुए बताया कि अब आवश्यकता है कि संगठन को मजबूत करते हुए सभी पत्रकार साथी एक स्वर में पत्रकार सुरक्षा कानून की आवाज़ उठाएं।

sabka jammu kashmir NOV 22 2025.qxd_1

 

राष्ट्रीय सचिव रेखा सोलंकी ने अपने उद्बोधन में संगठन की गतिविधियां सतत रूप से चलती रहे इस पर ध्यान देने के लिए सभी पत्रकार साथियों से आह्वान किया डिजिटल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय सचिव शाहब मालिक ने अपने स्वागत भाषण में संगठन की स्थापना से लेकर वर्तमान समय तक के क्रियाकलाप पर प्रकाश डाला।उन्होंने प्रदेश भर से आए तमाम पत्रकार साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रेस क्लब का वर्किंग जर्नलिस्ट्स का गठन 16 नवंबर 2018 को हुआ और आज सफलतम 7 वर्ष पूर्ण होने के बाद आठवीं वर्ष में यह सम्मेलन अपनी गरिमा अनुरूप संपन्न हुआ है। डिजिटल मीडिया के प्रदेश अध्यक्ष के सुनील योगी ने इस अवसर पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने पर ध्यान आकर्षण करते हुए कहा कि इस बहाने सभी पत्रकार साथी जो दूर दराज से आते हैं अधिकतर मोबाइल पर ही चर्चा करते हैं। सम्मेलन के माध्यम से रूबरू मिलना हो जाता है और एक दूसरे की समस्या का निराकरण भी हो जाता है आने वाले समय में सदस्यता अभियान को प्राथमिकता देकर अधिक से अधिक सदस्य जोड़ने पर ध्यान देना बेहद जरूरी है। समारोह के दौरान पत्रकार साथी मोइन अख्तर का जन्म दिवस केक काटकर मनाया गया। सभी साथियों ने उनके दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की कामना की बाहर से आए पत्रकार साथियों की मेजबानी करते हुए बैतूल जिला इकाई अध्यक्ष इरशाद खान और उनकी टीम ने व्यवस्था में कोई कसर नहीं छोड़ी ।कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष, नगर परिषद अध्यक्ष और अन्य भाजपा नेता कार्यक्रम में शामिल हुए दोपहर 3 बजे से शुरू हुआ कार्यक्रम देर शाम 7 बजे तक चलता रहा।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रीय संगठन महासचिव शशि दीप के सौजन्य से पूरे संगठन की ओर से बैतूल इकाई के यशस्वी आयोजकों को अध्यक्ष महोदय डॉ खालिद कैस के हाथों विशेष स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस सफल आयोजन के लिए सभी आगंतुकों एवं देश भर के संगठन पदाधिकारियों ने बैतूल टीम की भूरि-भूरि प्रसंशा की।

Related Articles

Back to top button