बसोहली विधायक ने जंदराली में जन शिकायत निवारण शिविर लगाया
लोगों को समय पर राहत और विकास कार्यों का भरोसा दिलाया

सबका जम्मू कश्मीर
बसोहली/कठुआ। बसोहली विधायक दर्शन सिंह ने गुरुवार को जंदराली में ग्रामीण विकास विभाग कार्यालय परिसर में जन शिकायत निवारण शिविर आयोजित किया।
sabka jammu kashmir SEPT 6 2025.qxd
इस दौरान भारी संख्या में ग्रामीणों ने बिजली, पेयजल, सड़क संपर्क, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना और हालिया बारिश-बाढ़ से हुए नुकसान संबंधी समस्याएं रखीं।

विधायक ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत उपलब्ध कराई जाए और क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा दीवारों का निर्माण तथा यातायात बहाली पर प्राथमिकता से कार्य किया जाए।

उन्होंने भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षात्मक उपाय सुनिश्चित करने के भी आदेश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को आपदा से हुए नुकसान की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजने के निर्देश दिए ताकि पीड़ित परिवारों को निर्धारित मानकों के तहत राहत दी जा सके।

साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत पेयजल योजनाओं को तेजी से पूरा करने का आश्वासन दिया।

शिविर में सीईओ बीबीडीए बाबू राम, एसडीपीओ सुरेश शर्मा, तहसीलदार सागर विशव कर्मा, सीडीपीओ राकेश कुमार, एसडीएओ रवि सिंह चौहान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।









