कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरमढीनहीरानगर/कठुआ

बालिका दिवस पर हीरानगर में जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम आयोजित

शिक्षा और सशक्तिकरण के संदेश के साथ बच्चियों को वितरित किए गए बेबी केयर किट व स्टेशनरी सामान

सबका जम्मू कश्मीर।

हीरानगर, 11 अक्टूबर। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर जिला समाज कल्याण विभाग, कठुआ के तत्वावधान में और राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, हीरानगर के सहयोग से एक जागरूकता सह वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा, सुरक्षा और सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करना था।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत भाषण से हुई, जिसके बाद मुख्य अतिथि माननीय विधायक श्री विजय शर्मा ने बालिका शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बेटियां समाज की रीढ़ हैं और इनके बिना प्रगति की कल्पना अधूरी है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हर बालिका को शिक्षित कर, उसे आगे बढ़ने के अवसर दिए जाएं।

इस अवसर पर श्री अनुप शर्मा (केएएस), तहसीलदार हीरानगर; श्री मंजीत सिंह, तहसील सामाजिक कल्याण अधिकारी; श्री सुरिंदर कुमार, प्रिंसिपल इंचार्ज; आईसीडीएस विभाग के अधिकारीगण व मिशन शक्ति टीम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में नवजात बालिकाओं के लिए बेबी केयर किट वितरित किए गए और स्कूल की मेधावी छात्राओं को स्कूल बैग एवं स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

विद्यालय की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका ने बालिका शिक्षा के महत्व को रेखांकित करते हुए दर्शकों को भावविभोर कर दिया।

Related Articles

Back to top button