CRIMEकठुआकठुआखोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहनपुरमहानपुरमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

नगरी हमले को लेकर लोगों में रोष, असली आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

सबका जम्मू कश्मीर।
नगरी/कठुआ, कस्बा नगरी में 31 जनवरी की शाम हुए हमले का मामला लगातार चर्चा का विषय बना हुआ है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब तक हमले के सभी असली आरोपी सामने नहीं आए हैं, जिससे क्षेत्र में डर और असुरक्षा का माहौल बना हुआ है।
जानकारी के अनुसार, नगरी पल्ली रोड पर पूर्व सैनिक, एक दुकानदार और एक महिला पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया था। हमले में नगरी पुल के पास स्थित एक दुकानदार भी घायल हुआ था। घटना के बाद रविवार को स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को भरोसा दिलाया था कि मामले से जुड़े सभी लोगों को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें एक युवक को 6 दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान सूत्रों की माने तो  पुलिस ने  लोहे की पाइप और कुछ अन्य सामान बरामद करने की सूचना सामने आई थी। सूत्रों के अनुसार, पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया है कि आरोपी आगे भी कुछ लोगों को निशाना बनाने की फिराक में था।
हालांकि स्थानीय लोग अब भी पुलिस जांच से संतुष्ट नहीं हैं। लोगों का कहना है कि हमले में इस्तेमाल हथियारों को लेकर अभी भी स्पष्टता नहीं है और घायल लोग पूरी तरह से बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। लोगों की मांग है कि पुलिस घायल व्यक्तियों के बयान के बाद ही पूरे मामले का खुलासा करे और इसमें शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में पिछले कई दिनों से इस घटना को लेकर चर्चा जारी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हमले के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और शाम होते ही लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। अब सभी की नजर पुलिस जांच पर टिकी है और लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही मामले का पूरा सच सामने आएगा, ताकि क्षेत्र में सामान्य माहौल बहाल हो सके।

Related Articles

Back to top button