भारी बरसात के बाद अब डेंगू-मलेरिया का खतरा, स्वास्थ्य विभाग ने किया छिड़काव।

सबका जम्मू कश्मीर
हीरानगर, (सन्नी शर्मा)। जिले बार में हुई भारी बरसात के बाद अब डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ गया है। हीरानगर सब-डिवीजन के हमीरपुर गांव में डेंगू-मलेरिया के पॉजिटिव मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आ गया है।
मलेरिया विभाग की टीम ने गांव में पहुंचकर प्रभावित घरों और आसपास के इलाकों में दवाई का छिड़काव किया। इस मौके पर विभाग के कर्मचारी अनिल कुमार (जीएचआई) और नरेंद्र कुमार (जीएचआई) ने बताया कि बीएमओ हीरानगर, डॉ. स्वामी श्री अंचल के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है।
उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि घरों के आसपास गंदा पानी इकट्ठा न होने दें और पीने के पानी को ढककर रखें। किसी को भी तेज बुखार, बदन दर्द या अन्य लक्षण महसूस होने पर तुरंत नजदीकी अस्पताल जाकर डॉक्टर से जांच कराने की सलाह दी गई है।

प्रशासन की ओर से भी लगातार लोगों से सावधानी बरतने और स्वच्छता बनाए रखने की अपील की जा रही है।









