एक्सक्लूसिव खबरेंकिश्तवाड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरपुंछ/राजौरीपुंछ/राजौरी/जम्मू।पूंछप्रशासनमेंढरराज्य

मेंढर में सब्ज़ी और फलों के बढ़े दामों पर प्रशासन की कार्रवाई

सबका जम्मू कश्मीर (राजेश कुमार)

मेंढर: सब-डिवीजन मेंढर के कस्बा मेंढर में सब्ज़ियों और फलों के मनमाने दाम वसूलने की शिकायतें मिलने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शिकायतों का संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों की संयुक्त टीम ने मेंढर बाज़ार में अचानक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दुकानदारों द्वारा वसूले जा रहे दामों की जांच की गई। इस दौरान जिन व्यापारियों ने अपनी दुकानों पर आधिकारिक रेट लिस्ट नहीं लगाई थी, उनके खिलाफ चालान काटे गए और जुर्माना लगाया गया।
प्रशासन ने सभी दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि वे अपनी दुकानों पर स्वीकृत रेट लिस्ट अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, ताकि आम जनता से ज्यादा पैसे न वसूले जा सकें।
इस मौके पर दुकानदारों को कड़ी चेतावनी भी दी गई कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button