कठुआकठुआचढ़वाल/दयालाचकजम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरप्रशासनबसोहलीमहनपुरमहानपुरमहानपुरलखनपुर/कठुआ

एडीसी बिलावर ने सेवा पर्व तैयारियों और मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा की

सबका जम्मू कश्मीर।

बिलावर, 16 सितम्बर: अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) बिलावर विनय खोसला (जेकेएएस) ने पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस बिलावर में सेक्टोरल अधिकारियों एवं युवा दूतों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए सेवा पर्व (17 सितम्बर से 2 अक्तूबर) की तैयारियों और मिशन युवा की प्रगति की समीक्षा की।

बैठक में एडीसी ने कहा कि सेवा पर्व को जन-सेवा, सामुदायिक भागीदारी और सहभागी शासन की भावना से मनाया जाएगा।

उन्होंने सभी विभागों को स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण, स्वास्थ्य एवं पोषण शिविरों के साथ-साथ सामाजिक कल्याण गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए।

नगर पालिका और ग्रामीण विकास विभाग को स्वच्छता अभियान तेज करने एवं कचरे के पृथक्करण पर जन-जागरूकता फैलाने को कहा गया। वन विभाग को अमृत सरोवरों के निकट वृक्षारोपण करने और सामाजिक कल्याण विभाग को दिव्यांगजनों के लिए सहायक उपकरण वितरण शिविर आयोजित करने के निर्देश मिले।

स्वास्थ्य विभाग को ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने और आईसीडीएस को पोषण संबंधी जागरूकता फैलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।

epaper.sabkajammukashmir.in
epaper.sabkajammukashmir.in

एडीसी ने तहसीलदार बिलावर को बाजारों में नियमित जांच कर ओवरचार्जिंग पर रोक लगाने और सभी विभागों को सेवा पर्व के दौरान दैनिक गतिविधि रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। उन्होंने फ्लैगशिप योजनाओं के बारे में जन-जागरूकता फैलाने हेतु शिविर और प्रचार कार्यक्रम आयोजित करने पर भी जोर दिया।

युवा दूतों के साथ विशेष बैठक में एडीसी ने पंचायत स्तर पर जागरूकता बढ़ाने, विभागों के साथ समन्वय मजबूत करने और डिजिटल साक्षरता शिविर आयोजित कर जनता को ऑनलाइन सेवाओं के प्रति जागरूक करने की आवश्यकता पर बल दिया।

कठुआ के CMO की अपील : ‘स्वस्थ नारी सशक्त परिवार’ अभियान में बढ़-चढ़कर करें भागीदारी

कठुआ DC ने 40 महिला किसानों को प्रशिक्षण दौरे पर किया रवाना

इस अवसर पर तहसीलदार बिलावर सुरिंदर सिंह (जेकेएएस), डीएफओ इन्दु शर्मा, प्रिंसिपल जीडीसी बिलावर, बीडीओ मंडली स्वाति स्लाठिया (जेकेएएस), बीडीओ बिलावर, बीडीओ डुग्गैन, सीडीपीओ शेफाली भगत (जेकेएएस), डिप्टी सीईओ चमन लाल, बीएमओ डॉ. हरविंदर सिंह, एसडीएओ रवि शर्मा, टीएसओ राममूर्ति सहित अन्य अधिकारी एवं युवा दूत मौजूद रहे।

कठुआ DC की अपील : सेवा पर्व और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

 

 

Related Articles

Back to top button