कठुआकठुआखोख्यालजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरनगरीनगरीपल्ली मोड़बनीबसोहलीमढीनमहानपुररठुआ/मढ़ीनराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

शहीदों की याद मे नगरी कस्बा में करवाया दंगल

मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे भारतीय जनता पार्टी एस सी सेल के जिला प्रधान निगेश

सबका जम्मू कश्मीर

नगरी/कठुआ , 23 फरवरी : शहीदों की याद में सोमवार को कस्बा नगरी में युवाओं द्वारा दंगल का आयोजन किया गया। इसमें पंजाब, हिमाचल, हरियाणा व जम्मू-कश्मीर से आए पहलवानों ने शानदार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर भाजपा एस सी सेल के जिला कठुआ के प्रधान निगेश,मनोज झा, भारत भूषण, रिटायर सब इंस्पेक्टर सोम राज बतौर मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे। जबकि रवि आंदोत्रा, मनमोहन पंगोतरा व युवा शक्ति संगठन के मुकेश कुमार उपस्थित थे।

sabka jammu kashmir 21 FEBRUARY 2026.qxd_1

इस अवसर पर मुख्य अतिथि भारत भूषण ने कहा कि यह एक अच्छा प्रयास है। युवा वर्ग को अपनी धरोहर के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ खेल भावना पैदा करने से बेहतर कुछ नहीं हो सकता। इस मौके पर रिधिमा स्पोर्ट्स क्लब व सबका जम्मू कश्मीर हिंदी साप्ताहिक समाचार पत्र की तरफ से पहलवानों को सम्मानित भी किया गया।

इस अवसर पर आयोजन समिति के प्रधान विनय
, निर्मल फौजी, अर्पणा वर्मा, पवन ललोत्रा (पप्पू), अजय बीर सिंह व सोहन लाल भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button