कठुआकठुआकिश्तवाड़खोख्यालचढ़वाल/दयालाचकजखबड़जम्मूजम्मूजम्मू कश्मीरजसरोटानगरीनगरीपल्ली मोड़प्रशासनबनीबसोहलीमढीनमहानपुरमहानपुरराज्यलखनपुर/कठुआहीरानगर/कठुआ

कठुआ DC की अपील : सेवा पर्व और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान में बढ़-चढ़कर लें हिस्सा

सबका जम्मू कश्मीर।
कठुआ। उपायुक्त कठुआ राजेश शर्मा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे 17 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पर्व और स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियानों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।
उन्होंने कहा कि इन अभियानों के तहत नागरिक न केवल सरकारी योजनाओं और स्वास्थ्य जांच शिविरों का लाभ उठाएं, बल्कि स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण और जागरूकता कार्यक्रमों में भी हिस्सा लें।
DC ने बताया कि इन अभियानों का मकसद समाज तक सरकारी सेवाओं की पहुँच सुनिश्चित करना, महिलाओं को स्वास्थ्य और आजीविका के प्रति जागरूक बनाना और एक स्वच्छ, स्वस्थ व सशक्त समाज का निर्माण करना है।

Related Articles

Back to top button