कठुआजम्मूनगरीपल्ली मोड़

पल्ली मोड़ पर बाबा बर्फानी सेवा मंडल के 14वें लंगर का शुभारंभ, विधायक डॉ. भारत भूषण रहे मुख्य अतिथि

सबका जम्मू कश्मीर

पल्ली मोड़/कठुआ,राष्ट्रीय राजमार्ग पर पल्ली मोड़ के पास बाबा बर्फानी सेवा मंडल की ओर से अमरनाथ यात्रियों के लिए लगाए गए 14वें विशाल लंगर का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ किया गया।

sabka jammu kashmir 29 june 2025.qxd

इस अवसर पर कठुआ विधायक डॉ. भारत भूषण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने लंगर सेवा की सराहना करते हुए कहा कि यह सेवा यात्रियों के लिए निःस्वार्थ भाव से किया गया एक प्रशंसनीय कार्य है, जो श्रद्धा और समर्पण का प्रतीक है।

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

सेवा मंडल के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी यात्रियों की सुविधा और भोजन की उत्तम व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। लंगर में दिन-रात यात्रियों को निशुल्क भोजन, चाय और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु, स्थानीय लोग व स्वयंसेवक भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button