अनुज श्रीवास्तव/रंजीत सिन्हा
बिहार/दानापुर। सोमवार 4 मार्च 2024 को ऑल इंडिया एससी-एसटी रेलवे इम्पलाई एसोशिएसन का त्रिवार्षिक चुनाव मंडल प्रेम कार्यालय में सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कल पांच पदों हेतु हुए मतदान में निम्नलिखित पदों हेतु विजयी घोषित पदाधिकारियों का विवरण निम्न प्रकार से है:-
1. मंडल अध्यक्ष वशिष्ठ कुमार मुख्य लोको निरीक्षक, दानापुर
2. मंडल कार्यकारी अध्यक्ष शत्रुघ्न पासवान, लोको पायलट पटना जंक्शन
3. मंडल सचिव संतोष कुमार चौधरी मेल एक्सप्रेस ट्रेन मैनेजर, पटना जंक्शन
4. अपर मंडल सचिव विनय कुमार वरीय प्रशाखा अभियंता दानापुर
5. मंडल कोषाध्यक्ष जयकुमार, सवारी गाड़ी ट्रेन मैनेजर, दानापुर जोनल मुख्य चुनाव पर्यवेक्षक बाबूलाल टुडू, जोनल कोषाध्यक्ष हाजीपुर जयप्रकाश नारायण, मुख्य चुनाव अधिकारी सत्येंद्र कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी प्रवीण मधुकर तथा अनिल कुमार की उपस्थिति में शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें रेल प्रशासन की तरफ से पर्यवेक्षक के रूप में भूषण प्रसाद मुख्य कल्याण निरीक्षक की भी भागीदारी हुई।